फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलेगी एनएचएआई की सूरत

विज्ञापन
नेशनल हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की सूरत जल्द ही बदलने वाली है। हर मिनट लगने वाले जाम से आम आदमी को राहत दिलाने की तैयारी है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। उम्मीद है कि शासन से हरी झंडी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में राजमार्ग के डिवाइडर पर पौधे रोपने के साथ सड़क के दोनों ओर तीन फीट चौड़ा फुटपाथ बनाने की योजना है। इस प्रस्ताव की मंशा नगर के साथ बाहर से आने वाले लोगों को जाम के झाम से निजात दिलाने की है। जिला प्रशासन ने हथठेल वालों के लिए भी बीच में बेंडर जोन बनाए जाने का प्रस्ताव है। जिला प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। शासन की मुहर लगने के बाद काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


राजमार्ग के सौंदर्यीकरण कराने को लेकर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
अमित किशोर, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें