फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दर्जन गांवों की तीन दिन से बिजली गुल

विज्ञापन
बिजली गुल
विज्ञापन
कासगंज/अमांपुर।
विज्ञापन

अमांपुर क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में तकनीकी खराबी के चलते तीन दिन से बिजली गुल है। वहीं आवास विकास कालोनी एवं गली अमीनुद्दीन में भी बिजली न होने से लाग परेशान रहे। ग्रामीणों ने विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग जिलाधिकारी से की है।
प्रदेश सरकार ने नवरात्रि में बिजली की आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए हैं। लेकिन तीन दिनों से गांव शेरपुर, जारई, नगला गढी, बरसौंणा, नगला पौपी, भाउपुरा, खेरिया, फकौता, नादरमई, नगला भोजराज आदि ग्रामों की बिजली तकनीकी खराबी के चलते गुल हैं। विभागीय कर्मी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीण उपभोक्ता ओमवीर सिंह का कहना है कि नवरात्र के दिनों में बिजली सप्लाई अच्छी होनी चाहिए। जिससे रात में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों भजन आदि में बाधा न पड़े। गांव जारई निवासी मुन्ना लाल गौतम का कहना है कि बिजली विभाग गांवों में सप्लाई देने में उदासीनता बरत रहा है।
विज्ञापन

वहीं नगर के आवास विकास कालोनी और गली अमीनुद्दीन में भी रात्रि भर बिजली गुल रही। जिससे लोगों को खासी दिक्क्तें हुई। लोगों ने विभाग के खिलाफ रोष भी जताया।
विज्ञापन

उपभोक्ता कमलसिंह, रामपालसिंह, विजय प्रताप सिंह, सूरजपाल सिंह, ब्रजराजसिंह, रामवीरसिंह, वीरपाल सिंह, हेम सिंह, अजब सिंह, नरेंद्र सिंह, रनवीर सिंह, साधूसिंह, वीरेंद्र सिंह, अजेंद्र सिंह आदि ने क्षेत्र की ग्रामीण इलाकों की बिजली सप्लाई सुचारू कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें