डीसीएम की बॉडी में केबिन बनाकर छुपाकर रखा गया था 19 बोरियों में
- फोटो : अमर उजाला
एटा। उड़ीसा से तस्करी को लाया गया 15 किलो गांजा पुलिस ने बरामद किया है। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो बाइक और एक कार बरामद की है।
पुलिस कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए एएसपी संजय कुमार ने बताया कि कोतवाली नगर पुलिस देर शाम वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी समय जानकारी मिली कि हरियाणा से रजिस्ट्रड बैगनार कार में मादक पदार्थ तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने कार और उसके पीछे आ रही दो बाइक को रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपी पुलिस से बचने के लिए भागने लगे। पुलिस ने पीछा करते हुए सोनू गुप्ता पुत्र चंद्र प्रकाश निवासी आहता ठाकुर जीटी रोड डांक बगलिया के सामने, अनीश कश्यप पुत्र सियाराम निवासी मोहल्ला कुरेताना मैनपुरी और प्रवीन कुमार पुत्र मुलायम सिंह निवासी नगला बामन थाना एका फिरोजाबाद को पकड़ लिया। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 15 किलो गांजा, दो बाइक और एक कार बरामद की है। बरामद हुए पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब एक लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस टीम को एसएसपी ने पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।