फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर ने राहगीर को कुचला, मौत

विज्ञापन
accident shimla
विज्ञापन
पटियाली।
विज्ञापन

पटियाली-नरदौली मार्ग पर एक साइकिल सवार दूध के टैंकर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम लधोली निवासी बीरेंद्र पाल (50) पुत्र फुलवारी साइकिल से सुबह करीब 11 बजे अपने गांव लधोली से बाजार से खरीदारी करने के लिए पटियाली जा रहा था। जब वह चाकरपुर ग्राम के समीप पहुंचा तो तेज गति से आ रहे टैंकर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वीरेंद्र पाल को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों को जानकारी दी गई। सूचना पर परिवारीजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें