मथुरा। वृंदावन के केशवधाम में एक सितंबर से तीन सितंबर तक होने वाली समन्वय समिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे संघ और संघ से जुड़े संगठनों के पदाधिकारियों से संघ प्रमुख मोहन भागवत मिले। किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। पश्चिम में सूखे जैसे हालात और पूर्वांचल में बाढ़ पर चर्चा हुई। ऋण माफी के बारे में भी प्रचारकों से जाना गया।
केशवधाम में होने वाली बैठक के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत और सर कार्यवाह सुरेश जोशी, सह सर कार्यवाह कृष्णगोपाल और दत्तात्रेय होसबोले के साथ संघ के कई पदाधिकारी पहुंच चुके हैं। मंगलवार को संघ प्रमुख ने सभी से मुलाकात करके उनके क्षेत्र की समस्या और किसानों के बारे में जाना। उन्होंने किसान संघ के पदाधिकारियों से जानकारी की। ऋण माफी के बारे में भी पूछा।
शाखा से हुई थी दिन की शुरूआत
मथुरा। सुबह की शुरुआत शाखा के साथ हुई। संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ संघ के सभी पदाधिकारियों ने शाखा में हिस्सा लिया था। इसके बाद योगा किया गया।