फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली से पहले शुरू होगा सीवर लाइन का काम

विज्ञापन
sever
विज्ञापन
एटा। शहर में सीवरेज लाइन प्रोजेक्ट का काम दीवाली से पहले शुरू हो जाएगा। पहली किश्त आवंटन होने के बाद सीवरेज लाइन प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़ ली है। जल निगम ने निविदा का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, शहर में 223.98 करोड़ रुपये से सीवरेज प्रोजेक्ट लगाया जाना है। इसे लेकर सरकार ने 17.58 करोड़ रुपये की पहली किश्त भी आवंटित कर दी है। किश्त मिलने के बाद जल निगम पूरी मेहनत से काम में जुट गया है। प्रोजेक्ट को लेकर मानपुर में दो हेक्टेयर में बन रहे मुख्य स्टेशन पर चारदीवारी कराने का काम पूरा हो गया है। इसके साथ ही शहर में बनने वाले चार पंपिंग स्टेशन को लगाने का काम भी तेजी से चल रहा है। जल निगम को सीवरेज प्रोजेक्ट का काम जनवरी 2020 तक पूरा करना है। इसके लिए निगम ने निविदा निकाल कर कार्यदायी संस्थाओं से आवेदन मांगे हैं। जल निगम के अधिशासी अभियंता एएस भाटी बताते हैं कि 26 अगस्त को आगरा में प्रीबिड खोली जाएगी। आठ सितंबर तक निविदा डाली जाएंगी। जिन्हें 11 सितंबर को अलीगढ़ में खोला जाएगा। इसके बाद फाइनेंशियल बिड की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। संस्था का चयन होने के बाद शहर में पाइप लाइन डालने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें