फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढूंढे नहीं मिल रहे 312 आवासहीन गरीब

विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। राजीव आवास योजना के अंतर्गत चार साल पहले सदर क्षेत्र में चिंहित आवासहीन गरीब अब ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। इनकी तलाश के लिए सिविल लाइन स्थित डूडा कार्यालय पर इनके नाम की लिस्ट भी चस्पा कर दी गई है। इनकी संख्या 312 बताई गई है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की राजीव आवास योजना के अंतर्गत करीब चार साल पहले शहर में सदर क्षेत्र का चयन किया गया था। यहां आवासहीन परिवारों का सर्वे करते हुए 434 परिवार चयनित किए गए। योजना के मुताबिक इन परिवारों को 4.18 लाख रुपये की लागत से दो कमरे, एक शौचालय और एक किचिन वाला आवास उपलब्ध कराना था। कार्यदायी संस्था डूडा द्वारा 122 परिवारों को सदर में मकान बनाकर दे दिए गए, लेकिन बाकी चयनित परिवारों को मकान उपलब्ध कराने के लिए अब उनकी तलाश की जा रही है।

ऐसे चयनित आवासहीन परिवारों की संख्या 312 है, जो सदर में ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। इनकी तलाश के लिए सदर क्षेत्र में प्रचार भी किया जा रहा है। इसके अलावा उपरोक्त लोगों के नामों की सूची डूडा कार्यालय पर चस्पा कर दी गई है, जिससे सम्बन्धित व्यक्ति मकान के लिए अपना दावा प्रस्तुत कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व चयनित सूची के मुताबिक सबंधित व्यक्ति आवास के लिए दावा प्रस्तुत नहीं करते हैं तो उनके स्थान पर अन्य लोगों का चयन किया जाएगा।
अंजू सिंह, पीओ, डूडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें