फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह मौतों के बाद सिकरारी-नगला धारु में नहीं जले चूल्हे

विज्ञापन
छह मौतों के बाद सिकरारी, नगला धारु में नहीं जले चूल्हे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अवागढ़। आगरा में टैंकर की टक्कर से सकरारी और नगला धारू के छह लोगों की मौत के बाद दोनो गांवों में मातम का सन्नाटा है। शनिवार को गांव में अधिकांश घरों में चूल्हे तक नहीं जले। शनिवार को गांव में रिश्तेदारों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का सांत्वना देने के लिए तांता लगा रहा।
विज्ञापन


गोवर्धन परिक्रमा करने जा रहे थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव सिकरारी और नगला धारू निवासी ट्रैैक्टर सवार छह लोगों की आगरा में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। शुक्रवार दोपहर शव गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और परिवारीजनों मे कोहराम मच गया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर आगरा रोड पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया था।

शुक्रवार शाम शवों का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के बाद दोनों गावों में मातम का सन्नाटा पसरा रहा। एक साथ छह लोगों की अंतेष्टि के बाद चहुंओर चीत्कार मची हुई है। हादसे के बाद मातमी मौहाल में शनिवार को गांव में मृतकों के घर रिश्तेदार और संबंधियों का सांत्वना देने के लिए राजनीतिक प्रतिनिधियों का तांता लगा रहा। गांव के लोग एक दूसरे के साथ बैठकर मृतकों के परिवारीजनाें को ढांढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें