आगरा। अलीगढ़-आगरा मार्ग पर चार पुलिया के पास शुक्रवार सुबह एक युवक की लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक जींस और शर्ट पहने हुए था। उसके सिर, गर्दन और हाथों पर चोट के निशान थे। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र तकरीबन 25 से 30 साल हो सकती है। जांच की जा रही है।