फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे से कहासुनी पर मां नहर में कूदी

विज्ञापन
नहर को सही करते हुए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एटा।
विज्ञापन

बेटे से हुई कहासुनी से क्षुब्ध गांव जरानीकलां निवासी महिला जावड़ा पुल से नहर में कूद गई। पुल पर मौजूद गोताखोरों ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


बताए अनुसार थाना सकरौली क्षेत्र के गांव जरानीकलां निवासी महिला गंगादेवी पत्नी पातीराम की गुरुवार सुबह उसके बेटे अरविंद से कहासुनी हो गई। इससे क्षुब्ध महिला बस से थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के जावड़ा नहल पुल पर पहुंच गई और नहर में कूद गई। गोताखोर जुगेंद्र और रवेंद्र नामक दोनों भाइयों ने महिला को नहर में कूदते देखा तो वे भी नहर में कूद गए और डूब रही महिला को निकाल लिया और अस्पताल में भर्ती करा दिया। उन्होंने महिला के परिवारीजनों को फोन पर सूचना दी तो वृद्ध की बहू आकर उसे अपने घर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें