फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों के परिजनों ने फूंका आजम खां का पुतला

विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मथुरा। सैनिकों को रेपिस्ट कहने वाले सपा नेता आजम की टिप्पणी से सैनिकों व शहीदों के परिवारों में उबाल है। नाराज परिवारजनों ने कलक्ट्रेट में आजम खां का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि आजम खां अपने बेटे को दो माह ग्लेशियर में सैनिक ड्यूटी कराकर देखें। लोगों ने आजम खां पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की बात भी कही।
विज्ञापन



शहीद बबलू सिंह के पिता मलूका राम, भाई हरीओम सिंह, सोनू चौधरी, पीयूष कुमार, पूर्व सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष देवीचरन शर्मा, महासचिव खेमचंद्र शर्मा नगेश, जवाहरलाल, निरंजन प्रसाद, भंवर सिंह सहित कई लोग सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे और पूर्व मंत्री व सपा नेता आजम खां का पुतला जलाया। हरीओम ने कहा कि आजम खान क्या जानते नहीं हैं कि लेह, लद्दाख, ग्लेशियर, जम्मू, कश्मीर में सैनिक पत्थर खाकर व बर्फ में गलते हुए किन परिस्थितियों में देश की रक्षा कर रहे हैं।


मलूका राम ने कहा कि आजम खान को चाहिए कि वह अपने बेटे को सेना में दो महीने भेज कर दिखाएं। खेमचंद्र शर्मा ने कहा कि देशभक्त सैनिकों पर आरोप लगाने वाले आजम खान पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। देवीचरन शर्मा ने कहा कि भारतीय सैनिकों से आजम खान को इतनी घृणा है तो वह अपनी सुरक्षा में सैनिकों को क्यों लगाते हैं। इस दौरान सैनिक परिवारों के कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें