फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर खेत में फेंका शव

विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)।
विज्ञापन

अरांव क्षेत्र में सोमवार की रात बाजरे की खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मोर्चरी पर मंगलवार को पहुंचे परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त मैनपुरी निवासी राजकुमारी के रूप में की। महिला के बेटे ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

सोमावर की देर रात अरांव चौकी क्षेत्र के ग्राम खेरिया में बाजरे के खेत में एक महिला का शव मिलने की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। जब किसी अज्ञात शव मिलने की जानकारी जनपद मैनपुरी के नगला केहरी थाना घिरोर निवासी मुकेश को हुई तो वह मोर्चरी फिरोजाबाद पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने शव की अपनी मां राजकुमारी के रूप में की। मुकेश ने बताया कि मां नर्सिंग का कार्य करती थी। 24 जून को एक रिश्तेदार को दवा दिलवाने के लिये शिकोहाबाद आईं थीं और फिर वहीं बोझिया में अपने किराए के मकान में रिश्तेदार के साथ ही रुक गयीं। शाम को दो युवक आए और किसी महिला की तबीयत खराब होने की बात कह कर अपने साथ ले गये।
विज्ञापन


देर रात तक जब मां नहीं लौटी तो रिश्तेदार ने फोन कर उन्हे सूचना दी। 25 जून को मुकेश ने अपनी मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट शिकोहाबाद थाने में दी थी। वहीं अब उनका आरोप है कि उनकी मां की हत्या की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें