फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधर जाएं अधिकारी, अब योगी की सरकार है: रामशंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर (एटा)। अधिकारी सुधर जाएं और सरकार के निर्देशों का पालन कर। जमीनी स्तर पर काम करें। कागजों पर गुडवर्क न दिखाएं। गड्ढा मुक्त सड़के, आवास योजना, विद्युत व्यवस्था, भूमाफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई, पेयजल व्यवस्था, सिंचाई जैसी समस्याएं गांव जाकर निपटाएं। उक्त विचार शुक्रवार को एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राम शंकर कठेरिया ने वन विभाग के गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक में व्यक्त किए।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में कोतवाली प्रभारी को भी चेतावनी देते हुए कठेरिया ने कहा कि कानून व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अपराधी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। समीक्षा बैठक के बाद कठेरिया ने क्षेत्रीय जनता की समस्याएं सुनकर संबंधित विभाग अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर को 30 जून से पूर्व क्षेत्र में खारे पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए अफसरों से वार्ता कर कार्य योजना तैयार करने को कहा। इससे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसोली, चिरावली, खटोटा, हिनोना, ओनेरा, रोहिना, मिर्जापुर, जिनावली मेें चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी। पूर्व एमएलसी प्रत्येंद्र पाल सिंह, पवेंद्र सिंह पम्मी ठाकुर, नगर अध्यक्ष विकास मित्तल, सतेन्द्र दिनेश बंसल, अवागढ़ चेयरमैन महेशपाल सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष केजी वार्ष्णेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें