फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनी सिंह के परिवार को सरकार दे 50 लाख

विज्ञापन
police
विज्ञापन
मथुरा। तंबका निवासी बनी सिंह की हत्या के कई दिन बाद भी माहौल शांत नहीं हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और पंचायत की मांग स्वीकार न करने पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है।
विज्ञापन



गुरुवार को अखिल भारतीय सर्वसमाज कल्याण समिति की महापंचायत तंबका डिग्री कॉलेज में आहूत की गई। इसमें दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई, पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की गई। मांगपत्र एसडीएम महावन को सौंपा।


समिति के राष्ट्रीय संयोजक एचपी सिंह परिहार, जिला पंचायत सदस्य रामवीर सिंह भरंगर, ब्लॉक प्रमुख राजपाल भरंगर, कृष्ण वीर सिंह, रामनरेश गौतम, कुंवर नरेंद्र सिंह, निरंजन सिंह धनगर, प्रताप सिंह, बाबू भगवान सिंह, सूरज भान प्रधान, सुरेश प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



सर्वदलीय पंचायत 10 को
इस मामले को लेकर अब 10 जून को सर्वदलीय पंचायत बुलाई गई है। गौरतलब रहे गांव के बनी सिंह के साथ गांव नगला चंदू के लोगों ने मारपीट की थी, उपचार के दौरान बनी सिंह की मौत हो गई थी। पंचायत को अखिल भारतीय सर्वसमाज कल्याण समिति के राष्ट्रीय संयोजक एचपी सिंह परिहार संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें