फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गाय को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए चढ़ाई 51 लीटर की कांवड़

Thu, 17 Jul 2025 02:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कछला गंगाघाट से गंगाजल लेकर मोहनपुर जाता  कांवड़िया।
विज्ञापन
सहावर। सावन में इन दिनों शिवभक्त कांवड़ चढ़ाकर तरह-तरह की मन्नत भोलेबाबा से मांग रहे हैं। इस बीच मोहनपुर निवासी भगत सिंह आलोक ने गाय को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मन्नत मांगकर 51 लीटर की कांवड़ चढ़ाई। उन्होंने कछला गंगा घाट से जल भरकर प्राचीन शिव मंदिर मोहनपुर में जलाभिषेक किया। गो-रक्षा दल के जिला अध्यक्ष भगत सिंह आलोक ने बताया कि उन्होंने गाय को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मन्नत मांगी है। इसके लिए सावन में भोलेबाबा को 51 लीटर की कांवड़ चढ़ाई है। उन्होंने और उनके साथी करन बागरी, मोहित राघव, आदेश राघव, अखंड चौहान ने संकल्प लिया कि वे जब तक जीवित रहेंगे तब तक गो-रक्षा और गो-सेवा करेंगे। भगत सिंह आलोक ने बताया कि उन्होंने 2023 में गाय की रक्षा के लिए अपना गो-रक्षा संगठन बनाया। इसके बाद से उनकी टीम जिले में गो सेवा कर रही है। जिले में कहीं भी गोवंशीय पशु के चोटिल होने या घायल होने की सूचना मिलती है। उनकी टीम वहां पहुंचकर इलाज कराती है। इसके अलावा जिन गोशालाओं में गाय के लिए दाने या चारे की व्यवस्था ठीक नहीं होती है तो उनकी टीम वहां इसकी व्यवस्था कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें