फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: 50 साल पुरानी रेलवे की दीवार पर चला बुलडोजर, अब बारिश में नहीं डूबेंगी रेल पटरियां

Thu, 11 Jun 2026 10:28 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ईदगाह स्टेशन के पास नाले की सफाई में बाधा बन रही 50 साल पुरानी 40 फीट लंबी दीवार को नगर निगम और रेलवे ने संयुक्त कार्रवाई में गिरा दिया। इससे बारिश के दौरान रेल पटरियों और आसपास के क्षेत्र में जलभराव की समस्या कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
रेलवे की दीवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश में रेल पटरियों पर जलभराव की समस्या दूर करने के लिए नगर निगम ने नाला सफाई में बाधा बनी 50 वर्ष पुरानी और लगभग 40 फीट लंबी दीवार को ध्वस्त कर दिया। ईदगाह स्टेशन के पास मॉडल टाउन एरिया में इंडियन ऑयल को लीज पर दी गई जमीन पर यह नाला बना था, जिसकी सफाई दीवार के कारण कई साल से नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन


ईदगाह के मॉडल टाउन क्षेत्र में बने नाले में जमा सिल्ट और कचरे के कारण जल निकासी बाधित हो रही थी, जिससे बारिश में रेल पटरियों पर जलभराव हो रहा था। हाल की बारिश में यह समस्या सामने आई तो रेलवे ने नगर निगम के साथ मिलकर 50 साल पुरानी दीवार गिरा दी। 40 फीट लंबी दीवार के कारण नाले तक मशीन नहीं पहुंच पा रही थी। बारिश से पहले इस नाले की सफाई कराई जाएगी, जिससे रेल पटरियों पर जलभराव की समस्या दूर होने के साथ स्टेशन के पास के जलभराव में कमी आएगी। इस दौरान रेलवे सेक्शन इंजीनियर दिनेश बघेल, एसएफआई नीलेन्द्र, टास्क फोर्स के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें