फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वृद्धा के बचत खाते से 50 हजार रुपये किए पार

Fri, 10 Nov 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रधान डाकघर में हुए गबन का आंकड़ा कहां तक जाएगा, ये कहना मुश्किल है। लेकिन हर दिन गबन का एक नया मामला सामने आ रहा है। शुक्रवार को प्रधान डाकघर पहुंची एक वृद्धा ने खाते से 50 हजार रुपये गायब होने की शिकायत। शिकायत पर अधिकारियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


बेवर के गांव नगला ताल निवासी सुशीला देवी पत्नी रामप्रकाश का प्रधान डाकघर मैनपुरी में बचत खाता है। उन्होंने मेहनत से पाई-पाई जोड़कर खाते में एक धनराशि जमा की थी। ढलती उम्र में किसी जरूरत पर ये धनराशि उनके काम आएगी, यही उम्मीद उन्हें थी। लेकिन एक माह पहले जब वे रुपये निकालने के लिए प्रधान डाकघर आईं, तो उनके खाते से 50 हजार रुपये गायब थे।
अधिकारियों को जानकारी देने पर रुपये वापस दिलाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद कई बार उन्होंने चक्कर लगाए, लेकिन उन्हें रुपये नहीं लौटाए गए। शुक्रवार को एक बार फिर सुशीला देवी और उनके पति रामप्रकाश प्रधान डाकघर पहुंचे। उन्होंने रुपये दिलाने की बात कही तो किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। काफी देर परेशान होने के बाद वे वापस लौट गए।
विज्ञापन


मूल पासबुक जमा करने का हो रहा विरोध
प्रधान डाकघर में संचालित खातों से गबन किया गया है। पीड़ित खाताधारकों से डाक विभाग मूल पासबुक जमा करने के लिए कह रहा है। वहीं खाताधारक इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। दरअसल खाताधारकों का मानना है कि अब उनके पास केवल मूल पासबुक ही एक साक्ष्य है। अगर वे इसे भी दे देंगे तो उनके पास क्या बचेगा। वहीं डाक विभाग इसके लिए लगातार दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें