फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चौकी इंचार्ज दे रहा था एनकाउंटर की धमकी

Fri, 10 Nov 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज पर एनकाउंटर की धमकी देने का भी आरोप
विज्ञापन

- मृतक की बहन ने लगाए आरोप, भाई को छुड़ाने को दिए रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी

भोगांव (मैनपुरी)। आलीपुर खेड़ा निवासी अहमद रजा ने खुदकुशी कर ली। वजह को लेकर बहन गंभीर आरोप लगा रही है। कहना है कि दरोगा एनकाउंटर करने की धमकी दे रहा था। हर बार रुपये की मांग करता था। एक बार तो भाई को छुड़ाने के लिए हाथ से गिन कर रुपये दिए थे। फिर भी दरोगा ने भाई की जान ले ली।
भोगांव क्षेत्र के आलीपुर खेड़ा के रहने वाले अहमद रजा के खुदकुशी मामले में मृतक की बहन शहनाज चौकी इंचार्ज पर पर गंभीर आरोप लगा रही है। उसका कहना है कि एक बार तो रुपये अपने हाथ से गिन कर दिए थे। इसके बाद भी भाई को नहीं छोड़ा गया। उस पर तमंचा लगा दिया था। जब भाई की जमानत करा ली। तो कुछ दिन बाद दरोगा फिर परेशान करने लगा। भाई से कहा कि और रुपया दो। गांव को छोड़ कर चला जा नहीं तो एनकाउंटर कर दूंगा। भाई दरोगा की प्रताड़ना से परेशान था। दरोगा ने उसके भाई की जान ले ली। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि भाई को इंसाफ मिल सके।
विज्ञापन


युवती ने लगाए थे आरोप
खुदकुशी करने वाले अहमद रजा के खिलाफ 18 जुलाई को एक युवती की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोप लगाया था कि उसे धर्मांतरण करने को लेकर धमकाते हुए दबाव बना रहा है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो भी वायरल की थी। उक्त घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद अहमद रजा की तमंचा के साथ गिरफ्तारी दिखा कर जेल भेजा था।
विज्ञापन


गैर जनपद हो चुका है स्थानांतरण
स्थानीय लोगों में चर्चा है कि आलीपुर खेड़ा चौकी पर तैनात दरोगा पर किसी का हाथ है। तभी तो तबादला होने के एक पखवाड़ा बाद भी न तो चौकी से हटा और न हीं गैर जनपद के लिए रवानगी हुई। वहीं अन्य निरीक्षक, उप निरीक्षक कार्यमुक्त होकर अपने तैनाती स्थलों पर जा चुके हैं। कार्यशैली को लेकर भी लोगों की बीच चर्चा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें