लोगों की जानकारी बढ़ती है
नाम बदलने के जो प्रस्ताव है, वह जनभावनाओं को देखते हुए जनता की ओर से पार्षद उठाते हैं और कार्यकारिणी में रखते हैं। कार्यकारिणी सदस्य ही इस पर फैसला लेते हैं। हमारे महापुरुषों के बारे में इससे लोगों में जानकारी बढ़ती है। - नवीन जैन, मेयर
सस्ती लोकप्रियता के लिए बदले नाम
केवल नाम बदलकर नवीन आगरा बनाया है। हर गली, मोहल्ले, चौराहे का नाम बदल दिया है, पर हालात तो वही हैं। जो नाम बदले, उनके पत्थर तक नहीं लगा पाए। केवल सस्ती लोकप्रियता के लिए नाम बदले गए हैं। - शिरोमणि सिंह, पार्षद
जनहित के मुद्दों को पास करना चाहिए
मैने विकास कार्यों के लिए 9 प्रस्ताव लगाए थे, लेकिन कार्यकारिणी ने केवल नाम बदलने के प्रस्ताव पास किए। जब वही सूरत रहनी है तो नाम बदलने का क्या फायदा। कार्यकारिणी को जनहित के मुद्दों को पास करना चाहिए। - जरीना बेगम, कार्यकारिणी सदस्य, नगर निगम
ताजनगरी का मुगल रोड अब कहलाएगा महाराजा अग्रसेन मार्ग, तीन स्थानों के नाम बदले