फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू की चपेट में आए 550 जायरीन

Fri, 15 Apr 2016 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेडिकल स्टूडेंटस को ‌मिली सौगात - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अजमेर शरीफ के उर्स से लौटे जायरीन आगरा में गर्मी की चपेट में आ गए। कोठी मीना बाजार मैदान में बने रिलीफ कैंप में हालत बिगड़ने पर कई मरीजों को मेडिकल कैंप में ड्रिप चढ़ानी पड़ी। डाक्टरों ने बताया कि शाम पांच बजे तक साढ़े पांच सौ मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन

बुधवार की रात से ही जायरीन का आना शुरू हो गया था। दोपहर तीन बजे तक तीन हजार से ज्यादा जायरीन कोठी मीना बाजार मैदान पहुंचे। मेडिकल कैंप पर सुबह से मरीजों की भीड़ लगने लगी। डा. उपाध्याय ने बताया कि जायरीन बसों की छत पर भी सफर करके आ रहे हैं। कई मरीजोें को बुखार और हाथ-पैर में दर्द की शिकायत है। 

व्यवस्थाएं नाकाफी
कोठी मीना बाजार मैदान में नगर निगम और प्रशासन द्वारा की गईं व्यवस्थाएं नाकाफी हैं। मोबाइल टायलेट नहीं है, पेयजल की किल्लत और हवा के साथ उठने वाले धूल के गुबार से जायरीन खासे परेशान हैं। खुद्दाम कमेटी के हाजी इलियास अख्तर वारसी ने बताया कि शिकंजी भी इस बार जायरीन को नहीं दी गई है। कमेटी के जमीर उद्दीन, शराफत हुसैन, हाफिज आसिफ, नईमउद्दीन नम्मा, खालिद अहमद, डब्बू आदि जायरीन की खिदमत कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ताज से लौटाए गए बांग्लादेशी जायरीन
अजमेर शरीफ के उर्स से लौटे 150 से अधिक बांग्लादेशी जायरीन गुुरुवार को ताजमहल देखने पहुंचे। लेकिन उनकी हसरत पूरी नहीं हो सकी। एएसआई के कर्मचारियों ने उन्हें पहचान पत्र न होने पर लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें