फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 50 वन दरोगाओं ने लुहारी पौधरोपण का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। कानपुर के फॉरेस्ट ट्रेनिंग सेंटर से करीब 50 वन दरोगा रविवार को फतेहाबाद पहुंचे। उन्होंने लुहारी स्थित वन विभाग के पौधरोपण का निरीक्षण किया। वन दरोगाओं ने पौधों की स्थिति, उनकी देखरेख और संरक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह दल अध्ययन भ्रमण के तहत फतेहाबाद के लुहारी स्थित पौधशाला में पहुंचा था। उन्होंने परिसर में किए गए पौधरोपण और पौधों के विकास का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान हरियाली बढ़ाने और पौधों की सुरक्षा की जानकारी भी ली गई। फतेहाबाद के वन क्षेत्राधिकारी विशाल राठौर ने बताया कि प्रशिक्षु वन दरोगाओं को पौधशाला की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें