फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 50 करोड़ की साइबर ठगी में वांछित आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में साइबर ठगी का आरोपी गौरव।पुलिस
विज्ञापन
आगरा। फर्जी सीएससी आईडी, फिशिंग वेबसाइट और मोबाइल एप के जरिये करीब 50 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के वांछित आरोपी गौरव को साइबर क्राइम पुलिस ने हरियाणा के हांसी से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
विज्ञापन


साइबर थाने में 22 सितंबर 2025 को धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य दूसरे लोगों के पहचान संबंधी दस्तावेज में कूटरचना कर फर्जी सीएससी आईडी बनवाते थे। इसके जरिये फर्जी वेबसाइट और एप तैयार कर बैंक खातों से रकम निकालते थे। पुलिस इस मामले में आरव वशिष्ठ उर्फ आशीष वशिष्ठ और रजत आहूजा उर्फ सचिन को 22 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में गौरव निवासी बद्री, हांसी, हरियाणा का नाम सामने आया था।
आरोप है कि उसने शमसाबाद निवासी सूरज जादौन के नाम से ई-वॉलेट बनाकर ठगी की रकम मंगवाने में इस्तेमाल किया था। बीते वर्ष सूरज की तलाश में फरीदाबाद पुलिस पहुंची थी। इसके बाद उसके पिता रघुवीर सिंह ने आगरा साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि पुलिस ने रविवार को गौरव को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें