फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज से दिल्ली मार्ग पर दौड़ेंगी 50 बसें

Thu, 09 Nov 2023 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दीपोत्सव पर्व के लिए यात्रियों को सुगम यात्रा कराने के लिए तैयारियां की हैं। शुक्रवार से डिपो की 50 बसों को दिल्ली मार्ग पर दौड़ाया जाएगा। शेष बसों को लोकल रूटों पर चलाया जाएगा।दिवाली पर्व का शुभारंभ धनतेरस के साथ ही शुरू हो जाएगा। शुक्रवार से महानगरों से नौकरी पेशा लोगों का घरों पर त्योहार मनाने के लिए आगमन शुरू हो जाएगा। ऐसे में यात्रियों की संख्या भी बढ़ना शुरू हो जाएगी। रोडवेज ने इसके लिए पहले से ही तैयारियां की हैं। परिवहन निगम पर 86 बसों का बेड़ा है। दिवाली पर्व को ध्यान में रखते हुए इन बसों में से 50 बसों को शुक्रवार से दिल्ली रूट पर लगाया गया है। पर्व मनाने के लिए अपने गांव घर आने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना होगा। शेष बसों को आगरा, बदायूं, बरेली मार्ग सहित अन्य लोकल रूटों पर संचालित किया जाएगा। बसों के दिल्ली रूट पर लगाने से जो कमी लोकल रूट पर होगी, उसे बसों के फेरे बढ़ाकर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें