फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रघु बिल्डवेल ने सरेंडर किए 5.25 करोड़

Mon, 21 Nov 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आयकर विभाग के इन्वेस्टिगेशन विंग ने दोपहर में सुरेश प्लाजा कार्यालय समेत पूरे समूह पर किया सर्वे, देर रात सरेंडर की गई अघोषित आय, - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नोटबंदी के बीच आयकर छापे की कई दिनों से चल रही अफवाह सोमवार को सच हो गई। सोमवार दोपहर बाद आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने एमजी रोड स्थित सुरेश प्लाजा में राम रघु बिल्डवेल पर सर्वे की कार्रवाई को अंजाम दिया। देर रात तक चले सर्वे में राम रघु बिल्डवेल ने 5.25 करोड़ रुपये की अघोषित आय सरेंडर कर दी। इस छापे के बाद शहर के कारोबारियों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन

सोमवार को ज्वाइंट डायरेक्टर इन्वेस्टिगेशन अमरेश तिवारी के निर्देशन में एमजी रोड स्थित रामरघु बिल्डवेल आफिस पर आयकर सर्वे किया गया। दोपहर में किए गए सर्वे में डिप्टी डायरेक्टर राजेश गुप्ता और असिस्टेंट डायरेक्टर सुरेंद्र कुमार की टीमों ने कार्यालय में कंप्यूटर, बिल, बुकिंग रसीदों आदि की जांच शुरू की। टैक्स की पुरानी जांच से जुड़े इस मामले में देर रात तक सर्वे किया गया। रात में ही रामरघु बिल्डवेल ने 5.25 करोड़ रुपये की अघोषित आय सरेंडर कर दी। इस दौरान आयकर अधिकारी वीके धवन, आयकर निरीक्षक जितेंद्र शर्मा, मनोज श्रीधर, संतोष केसरी और विशाल जैन मौजूद रहे। 

छापे के डर से नहीं खुल रहे प्रतिष्ठान
आयकर विभाग, सेंट्रल एक्साइज और वाणिज्य कर विभाग के छापों के डर से नोटबंदी के बाद व्यापारी अपने प्रतिष्ठान नहीं खोल रहे। सीमेंट, बीज और खाद कारोबारियों के प्रतिष्ठान आठ दिन बंद रहने के बाद सोमवार को खुले तो वहीं सोमवार बंदी के कारण किनारी बाजार, जौहरी बाजार, रावतपाड़ा, सुभाष बाजार आदि बंद रहा। सोमवार बंदी के दिन ही आयकर विभाग ने छापे की बड़ी कार्रवाई कर दी, ऐसे में मंगलवार को कम संख्या में कारोबारी अपने प्रतिष्ठानों के ताले खोलेंगे। उन्हें डर है कि किसी भी एक विभाग ने उनकी स्टॉक बुक, रसीदें और अन्य कागजात देख लिए तो दिक्कत बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें