फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बहादुरपुर में 48 और अतनपुर में 13 मिले बुखार के मरीज

Sat, 04 Oct 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो16गांव बहादुर नगर में आयोजित स्वास्थ्य ​शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते डॉक्टर
विज्ञापन
कासगंज। बदलते मौसम में गांव-गांव बीमारियां फैल रही है। ग्रामीण बुखार, सर्दी-खांसी, पेट दर्द सहित अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बहादुरपुर में 48 और अतनपुर में 13 मिले बुखार के मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को बहादुरपुर, अतनपुर, नीमरी, चांडी और कलानी गांव में शिविर लगाकर मरीजों का इलाज किया।गांव बहादुरपुर में बुखार फैलने की सूचना पर डॉ. पीएस वर्मा के नेतृत्व में टीम भेजी गई। टीम ने गांव का सर्वे कर शिविर लगाया। 65 मरीजों का परीक्षण किया। इसमें 48 मरीज बुखार पीड़ित मिले। इन मरीजों की मलेरिया, डेंगू जांच की गई। शेष मरीज पेट दर्द, त्वचा आदि बीमारियों से ग्रसित मिले। टीम में डॉ. सरस्वती, स्टाफ नर्स विमलेश, लैब टेक्नीशियन गिरीश, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक उमाशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे। पटियाली के चौकी अतनपुर में लगाए गए शिविर में 46 मरीजों का परीक्षण किया गया। इनमें बुखार के 13, सर्दी-खांसी के 15, डायरिया के 9 त्वचा के 4 तथा अन्य 5 मरीजों का इलाज किया गया। बुखार पीड़ितों की मलेरिया जांच की गई। सिढ़पुरा के कलानी में 52 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें बुखार के 9, सर्दी- खांसी के 21, पेट दर्द के 3 तथा 19 अन्य बीमारी के मरीज शामिल रहे। गांव नीमरी में 43 मरीजों की जांच की गई। इनमें बुखार के 7, पेट दर्द के 6, सर्दी- खांसी के 5 तथा 25 अन्य बीमारियों के मरीज मिले। सहावर के गांव चांडी में 43 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें बुखार के 10, पेट दर्द के 2, सर्दी-खांसी के 6 तथा 25 अन्य बीमारियों के मरीज मिले। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। बुखार समेत अन्य बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। मलेरिया और डेंगू की जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें