फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चमनगंज में लगे आई लव मुहम्मद के झंडे, पुलिस ने उतरवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र के मोहल्ला चमनगंज में शनिवार सुबह आई लव मुहम्मद के झंडे लगाए जाने की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने वहां बिना अनुमति के आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम को बंद कराया। मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की गई।कस्बा के मोहल्ला चमनगंज में शनिवार सुबह मिलाद का कार्यक्रम कराया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि आयोजन के दौरान आई लव मुहम्मद के झंडे आदि लगाए गए हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ चमनगंज पहुंचे। स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो बताया कि शुक्रवार शाम को मिलाद के कार्यक्रम के चलते शनिवार सुबह सजावट के तौर पर झंडे लगाए गए थे। जब आयोजन को लेकर अनुमति के बारे में जानकारी की तो वह लोग अनुमति नहीं दिखा सके। बगैर अनुमति पुलिस ने कार्यक्रम को बंद करा दिया और झंडे भी हटवा दिए।मोहल्ला निवासी अनस मोहम्मद और अर्शलान को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की। सीओ भोगांव ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि मिलाद कार्यक्रम के चलते सजावटी झंडे लगाए थे। आयोजन की परमीशन न होने की वजह से कार्यक्रम न करने को कहा गया है। आयोजक के बारे में जानकारी की जा रही है। जो भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें