फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्री ट्रायल में 46 केस निपटाए गए

Sat, 02 Mar 2024 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। स्पेशल जज ईसी एक्ट मीता सिंह के न्यायालय में विद्युत चोरी के केसों की प्री ट्रायल बैठक हुई। विद्युत चोरी के 243 केसों की सुनवाई हुई। 19 लोगों ने विद्युत चोरी का राजस्व एवं शुल्क विद्युत विभाग में जमा कर दिया था। उनकी रसीदों का सत्यापन कराए जाने के बाद केस समाप्त करने की आख्या लगाई गई।
विज्ञापन

प्री ट्रायल बैठक में 27 लोगों ने बिजली चोरी का राजस्व निर्धारण 2.06 लाख रुपये जमा किए गए। राजस्व निर्धारण का 1.22 लाख रुपया जमा कराया गया। विद्युत वितरण खंड प्रथम में राजस्व के 1471 रुपए, शमन शुल्क के 8000 रुपये, विद्युत वितरण खंड दितीय में 1.66 लाख राजस्व निर्धारण, शमन शुल्क के 80000 रुपया तथा विद्युत वितरण खंड तृतीय में राजस्व निर्धारण के 18844 तथा शमन शुल्क 34000 रुपया जमा कराया गया। अधिशासी अभियंता दीपक मिश्रा, विद्युत विभाग के अधिवक्ता देवेंद्र सिंह कटारिया, अकाउंटेंट अभिषेक गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, चंद्रहास सिंह, जितेंद्र कुमार, सुरेश सिंह यादव, आदित्य कुमार कुशवाह, धर्मेंद्र सिंह यादव, सचिन, संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें