फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल

Sat, 02 Mar 2024 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र में इटावा जाने वाले मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर लगने से एक बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जनपद एका के अलीगंज निवासी विक्रांत सिंह शुक्रवार की देर शाम अपने रिश्तेदार कालीचरण को इटावा से दवा दिलाने के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे। बाइक जब थाना कुर्रा क्षेत्र में इटावा मार्ग पर पहुंची। तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


टेंपो की टक्कर से बाइक सवार घायल
मैनपुरी। करहल रोड पर शनिवार की सुबह टेंपो की टक्कर लगने से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुरानी मैनपुरी निवासी जगदीश कुमार सुबह किसी काम से करहल रोड पर स्थित एक दुकान पर जा रहे थे। तभी रास्ते में सामने से आ रहे टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एक निजी चिकित्सक के यहां मरहम पट्टी कराई। वहीं दीवानी रोड पर दोपहर के समय एक बाइक से जा रहे कुलदीप निवासी स्टेशन रोड को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें