फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राजमार्ग बनने से बचेंगे 45 मिनट

Thu, 13 Jun 2024 01:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जनपद वासियों के लिए जल्द ही कासगंज से बरेली तक का सफर सुहाना होने जा रहा है। कासगंज-बरेली राजमार्ग 530 बी का निर्माण शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। फिलहाल इसमें किसानों को मुआवजा देने और जमीन पर कब्जे की प्रक्रिया चल रही है। राजमार्ग निर्माण के बाद स्थानीय लोगों को बरेली जाने में कम से कम 45 मिनट की बचत होगी।
विज्ञापन

मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग 530 बी कासगंज से होकर गुजरना है। करीब 270 किमी के इस हाईवे का निर्माण चार चरणों में शुरू हो गया है। पहले चरण में मथुरा-हाथरस, दूसरे में हाथरस-कासगंज, तीसरे में कासगंज-बदायूं और चौथे चरण में बदायूं-बरेली के बीच निर्माण होना है।
इनमें से दो चरणों का काम तेजी से चल रहा है। वहीं तीसरे चरण में कासगंज-बदायूं तक के काम में भी अब तेजी आना शुरू हो गई है।
फिलहाल इसके लिए किसानों को मुआवजा देने और जमीन का अधिग्रहण करने की प्रक्रिया गतिमान है। अब तक लगभग 131 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जाना है। जिन किसानों की जमीन इस प्रोजेक्ट में अधिग्रहीत की जा रही है, उन्होंने फसल खड़ी होने के कारण प्रशासन से निवेदन किया था कि वह फसल कटने तक अधिग्रण न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने भी इस निवेदन को मान लिया था। अब मुआवजा पा चुके लगभग सभी किसानों की फसल कट चुकी है। अब इन जमीनों का भी अधिग्रहण किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें