फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले में 4200 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद

Thu, 20 Jun 2024 04:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में इस साल 4208.218 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। तीन साल बाद जिले में गेहूं की खरीद की स्थिति में सुधार देखा गया, लेकिन खरीद लक्ष्य से काफी पीछे रही। सरकारी क्रय केंद्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 7.94 प्रतिशत गेहूं की खरीद हुई।शासन से इस वर्ष जनपद में गेहूं खरीद का 53000 मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। सरकार ने खरीद बढ़ाने के लिए समर्थन मूल्य में 100 रुपये क्विंटल की वृद्धि कर दी। फलस्वरूप इस साल 2275 रुपये के भाव से खरीद की गई। साथ ही सत्यापन की बंदिश को हटा दिया गया ताकि किसान को गेहूं की बिक्री के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। इसके अलावा किसान के घर जाकर भी खरीद की व्यवस्था की गई। जिसका असर खरीद पर देखने को मिला। खरीद के लिए 54 केंद्र बनाए गए। इन केंद्रों पर 857 किसान अपना गेहूं बिक्री करने के लिए पहुंचे। इन किसानों से 4208.218 मीट्रिक टन गेहूं खरीद की गई। यह वर्ष 2023 से लगभग चार गुना अधिक है। हालांकि यह तय लक्ष्य से कम है। जिले में वर्ष 2022 से खरीद की स्थिति काफी खराब चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें