मथुरा। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को क्षत्रिय समाज को अपमानित करने की नियत से दिए गए आपत्तिजनक व भड़काऊ भाषण पर महागठबंधन के कौशांबी लोकसभा प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को मथुरा कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा है कि 26 अप्रैल को कौशांबी में जनसभा में महागठबंधन प्रत्याशी सरोज ने क्षत्रियों के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया था। क्षत्रियों के खिलाफ दिए ऐसे भाषणों को करणी सेना बर्दास्त नहीं करेगी। आरोप लगाया कि भाषण में क्षत्रियों को गुंडा तथा अत्याचारी तक कहा था। सरोज के भाषण से क्षत्रिय समाज काफी आहत है। ज्ञापन देने वालों में मथुरा के प्रभारी योगी ठाकुर, शिवा ठाकुर, मोहित सिंह भाटी, अशोक सिंह, प्रेमपाल सिंह, गिर्राज सिंह, लाखन सिंह भाटी, राघवेंद्र, योगेंद्र, अरुण सिंह चौहान आदि शामिल थे।