फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में प्रधान समेत चार लोगों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/घिरोर। अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में प्रधान समेत चार लोगों की मौत हो गई। दो हादसे शहर कोतवाली क्षेत्र में हुए, वहीं एक हादसा घिरोर थाना क्षेत्र में हुआ। थाना कुरावली क्षेत्र के गांव रसेमर निवासी ग्राम प्रधान प्रमोद यादव (60) शुक्रवार की सुबह बाइक से कोटा डीलर 50 वर्षीय सालिगराम के साथ शहर किसी काम से आ रहे थे। बाइक जब कुरावली रोड पर शहर कोतवाली क्षेत्र में सतीश यादव कोल्ड स्टोरेज के सामने पहुंची, तभी ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रमोद यादव के शिक्षक पुत्र अरुण यादव ने आरोप लगाया कि पहले भी पिता पर कई बार जानलेवा हमले हो चुके हैं। उन्हें शक है कि पिता की हत्या की गई है। वहीं, थाना पुलिस का कहना है कि पुलिस तफ्तीश कर रही है, अगर ऐसा कुछ है तो दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, शहर कोतवाली क्षेत्र में सिंहपुर नहर पुल के पास शुक्रवार की सुबह हुए सड़क हादसे में सिरसागंज निवासी युवक की मौत हो गई।

फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र निवासी अन्नू कठेरिया शुक्रवार को साले रिंकू के साथ बाइक से करहल क्षेत्र के गांव लहराएमनीपुर आया था। इसके बाद दोनों बाइक से शहर की ओर आ रहे थे, तभी सिंहपुर नहर पुल के पास आगे चल रही टैक्सी ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके चलते बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। जीजा साले खाई में जा गिरे। हादसे में अन्नू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं साला घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


उधर, थाना घिरोर क्षेत्र में फिरोजाबाद निवासी एक वृद्ध का शव सड़क पर पड़ा मिला। शुक्रवार की सुबह सिरसागंज रोड पर कोसमा पास लोगों ने एक व्यक्ति का लहूलुहान शव सड़क पर पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान पता चला कि मरने वाले व्यक्ति का नाम राजेंद्र प्रसाद (76) निवासी अरांव रोड सिरसागंज है, जो कि वर्तमान में क्षत्रिय इंटर कॉलेज फिरोजाबाद में रह रहा था। पुलिस के अनुसार वृद्ध की मौत सड़क हादसे में हुई है। वहीं, मृतक के पुत्र दिलीप ने बताया कि पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह घर से अक्सर लापता हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें