मथुरा। पागल बाबा मंदिर के समीप सिपाही रोहित यादव निवासी इटावा की गोली से हुई रजत शर्मा निवासी कृष्णापुरम की मौत को लेकर स्थानीय लोगों में अभी भी आक्रोश बना हुआ है। मंगलवार को कृष्णापुरम कालोनी में स्थानीय लोगों ने कैंडल जलाकर मृतक रजत को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उसके हत्यारे सिपाही के लिए फांसी की मांग की।
स्थानीय डॉ. सीमा मोरवाल ने आरोप लगाया कि पुलिस हत्या के गवाहों पर दबाव बनाकर उनका मानसिक उत्पीड़न कर रही है। गोली लगने के बाद उसको तुरंत अस्पताल न ले जाया गया, यदि समय पर उसे इलाज मिल जाता तो उसे बचाया जा सकता था। उपस्थित लोगों ने हत्यारे सिपाही के लिए फांसी की मांग की। इस दौरान पूनम चौधरी, मनु चौधरी, सीटू, हरीश, नरेश, निर्मल, रजत, चेतन आदि मौजूद रहे।