फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग कर रहे मंडी निरीक्षक पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास

विज्ञापन
truck shimla
विज्ञापन
एटा/अलीगंज। थाना अलीगंज क्षेत्र में फर्रुखाबाद जिले के बार्डर पर चेकिंग कर रहे कायमगंज के मंडी निरीक्षक पर ट्रक चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की गई। तंबाकू लदे ट्रक को रोकने के दौरान हुई इस घटना में मंडी निरीक्षक बाल-बाल बच गए। सूचना पर सक्रिय पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया। मामले की तहरीर अलीगंज थाने में दी गई है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद थाना कायमगंज क्षेत्र के मंडी निरीक्षक सरमन सिंह परिहार टीम के साथ अलीगंज कायमगंज बार्डर पर चेकिंग कर रहे थे। तभी फर्रुखाबाद से दिल्ली की ओर जा रहे तंबाकू से भरे ट्रक को उन्होंने रोकने का प्रयास किया। निरीक्षक ने बताया कि ट्रक रोकने के बाद चालक से पूछताछ की गई। इसके बाद चालक ने अपने मालिक को बुला लिया। मालिक ने आते ही उनसे बहस शुरू कर दी। इसके बाद ट्रक मालिक ने चालक को इशारा किया। इस पर चालक ने ट्रक मंडी निरीक्षक के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। मंडी निरीक्षक ने किसी तरह खुद को बचाया और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद ट्रक मालिक फरार हो गया। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने ट्रक को अलीगंज से पहले ही कब्जे में ले लिया, जबकि चालक फरार हो गया। क्षतिग्रस्त कार सहित मंडी निरीक्षक अलीगंज थाने पहुंचे। यहां काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मंडी निरीक्षक ने तहरीर अलीगंज पुलिस को दी है।
जांच के लिए फर्रुखाबाद गई पुलिस
थाना प्रभारी अलीगंज प्रमोद कुमार कुरील ने बताया कि घटना फर्रुखाबाद जिले से जुड़ी हुई है। ऐसे में पुलिस टीम को कायमगंज मंडी और फर्रुखाबाद भेजा गया है। निरीक्षक की तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें