फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में सोलर लाइटें खराब, हेमा ने रोका कंपनी का भुगतान

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। एक साल के भीतर ही सोलर लाइटें खराब हो गईं हैं। यह सभी सांसद हेमामालिनी की निधि से लगाई गईं थीं। 200 लाइटों में से 800 ठप हो गईं हैं। नाराज सांसद ने कंपनी का भुगतान रोक दिया है। साफ कहा है कि जब तक एक एक लाइट दुरुस्त नहीं होगी भुगतान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


सांसद निधि से नौहझील ब्लाक के गांवों में सन 2018-19 मेें अटल ज्योति योजना के तहत 2000 सोलर लाइट लगाई गईं थीं। इनमें से 1500 लाइटों की आपूर्ति नोएडा की एक संस्था ने की थी। सांसद हेमा मालिनी से ग्रामीणों ने गांवों में सोलर लाइट खराब होने की शिकायत की थी। इस पर सांसद ने डीआरडीए से इसका तकनीकी सत्यापन कराया। सत्यापन में 2000 में से 800 सोलर लाइट खराब मिलीं।

तमाम लाइटों की बैटरी खराब थी और एलईडी बेहद घटिया क्वालिटी की पाई गईं। रिपोर्ट मिलने के बाद सांसद हेमा मालिनी ने सांसद निधि से आपूर्ति कर्ता फर्म का भुगतान रोक दिया है। साथ ही कहा है कि जब तक ग्रामीण एक एक लाइट सही होने की रिपोर्ट उन्हें नहीं देंगे वह भुगतान नहीं करेंगी। सांसद ने अफसरों से कहा है कि निधियों से होने वाले काम की निगरानी नियमित होनी चाहिए।
विज्ञापन


डीआरडीए के एई अनिल अग्रवाल ने बताया कि अटल ज्योति योजना में लगी सोलर लाइटों का तकनीकी सत्यापन कराया था, उसमें 2000 में से लगभग 800 लाइट खराब मिली हैं। इससे सांसद न खासी नाराजगी जताई और कंपनी को लाइट सही न होने तक भुगतान रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें