फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन आज

विज्ञापन
बार एसोसिएशन के चुनाव। - फोटो : Demo
विज्ञापन
मैनपुरी। वरिष्ठ जन समिति जिला बार एसोसिएशन की बैठक में जिला बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए आठ फरवरी को नामांकन किए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार आठ फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक एसोसिएशन के सभाकक्ष में नामांकन होंगे। 11 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और आपत्तियां दाखिल की जाएंगी।
विज्ञापन


दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 12 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी के बाद प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 18 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक बार एसेासिएशन केे सभाकक्ष में मतदान होगा। शाम 3:30 बजे के बाद मतगणना करके परिणाम घोषित किया जाएगा। वरिष्ठ जन समिति की बैठक में योगेंद्र सिंह यादव, महेश सिंह चौहान, कृष्णपाल सिंह यादव, रमेशचंद्र सिंह यादव, ऊदल सिंह पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें