फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे से थम गए वाहनों के पहिए

विज्ञापन
लाइट जलाकर गुजरते वाहन। - फोटो : demo
विज्ञापन
मैनपुरी। लगातार दूसरे दिन भी धूप नहीं निकली। दिन भर कोहरा छाया रहा। सर्द हवाओं और कोहरे के कारण लोगों की दिन की शुरूआत ही बिगड़ी हुई दिनचर्या से हुई। दोपहर तक बाजार में कम लोग ही दिखाई दिए। शाम को भी बाजार में सन्नाटा रहा। घने कोहरे के साथ रविवार को भी दिन की शुरूआत हुई। पूरे दिन सूर्य देवता नजर नहीं आए। शनिवार को भी सुबह से ही कोहरा छा गया था। इसके चलते शनिवार से ही लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई। रविवार को भी दिन भर चली सर्द हवाओं के चलते लोग पूरे दिन कांपते रहे।
विज्ञापन


पूरे दिन धूप ही नहीं निकली। रविवार को भी सुबह से ही आसमान में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते दिन भर सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। पूरे दिन धूप नहीं निकलने और कोहरे के कारण लोगों की दिनचर्या बदली रही। मौसम में बदलाव के कारण लोग अलावों पर तापते रहे। कोहरे की वजह से बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ कम रही। लोग जरूरी काम से ही घरों से निकले और काम निपटाने के बाद घरों में पहुंचकर दुबक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें