मथुरा। सोमवार को अचानक बरसात के बाद मौसम में आई तब्दीली को देखते हुए डीएम ने कक्षा आठ तक के विद्यालयों का 22 और 23 जनवरी का अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश जनपद में संचालित सभी बोर्ड के विद्यालयों पर प्रभावी होगा। इसमें सरकारी और निजी विद्यालय भी शामिल हैं। सोमवार को बरसात ने एक बार फिर ठंडक बढ़ा दी।
चंद घंटों के दौरान ही दिन का तापमान भी तीन डिग्री नीचे आ गया। शाम होते ही तेज हवाओं ने गलन और बढ़ा दी। मौसम विभाग ने रात के तापमान में भी गिरावट का संकेत दिया। साथ ही अगले तीन दिनों में मौसम और बिगड़ने की संभावना जताई।
इसे देखते हुए डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने बीएसए को अगले दो दिन तक कक्षा आठ के सभी विद्यालयों में अवकाश करने के आदेश जारी किए। इसका अवहेलना करने पर कार्रवाई की हिदायत दी। इस पर बीएसए चंद्रशेखर ने जनपद के सभी बोर्ड से जुड़े कक्षा आठ तक के विद्यालयों का अवकाश घोषित कर दिया गया है।