फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रक नाले में घुसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। स्टेशन रोड पर एक बाइक को टक्कर मारने के बाद बेकाबू ट्रक नाले में जा घुसा। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के बिछिया रोड निवासी अशोक कुमार बुधवार की दोपहर बाइक से करहल रोड की ओर जा रहे थे। बाइक जब रेलवे स्टेशन के पास तभी मार्ग से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ने टक्कर लगने के बाद ट्रक को बेतहाशा तेजी के साथ भगा दिया, कुछ दूर जाकर अनियंत्रित ट्रक नाले में जा घुसा। लोगों की भीड़ जमा होने लगी, इस बीच चालक ट्रक को छोड़ कर भाग गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें