फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रखावली में किसानों ने सामुदायिक केंद्र में बंद किए पशु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फरिहा (फिरोजाबाद)। फसलों की बर्बादी से आहत गांव रखावली के किसानों ने शनिवार सुबह पशुओं को डॉ. भीमराव आंबेडकर सामुदायिक केंद्र के परिसर में घेरकर बंद कर दिया।

जानकारी होते ही बीडीओ हाथवंत व एसओ फरिहा भी पहुंच गए। उन्होंने दस दिन में आवारा पशुओं का इंतजाम कर लेने का भरोसा देकर पशुओं को मुक्त कराया। किसानों ने चेतावनी दी कि 15 जनवरी तक कोई इंतजाम नहीं हुआ तो आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन



थाना फरिहा गांव रखावली के किसानों की आलू, गेहूं फसलों को पशु बर्बाद कर रहे हैं। फसलों की बर्बादी से गुस्साए ग्राम किसानों ने करीब 60 पशुओं की घेराबंदी कर सुबह छह बजे से आंबेडकर सामुदायकि केंद्र में भर दिया। बाहर से गेट लगा दिया।

किसानों द्वारा पशुओं को बंद करने की जानकारी प्रशासन व पुलिस को लग गई। सूचना मिलते ही बीडीओ हाथवंत पंकज सिंह, पंचायत सचिव आशीष कुमार, राजस्व निरीक्षक लटूरी सिंह के साथ फरिहा एसओ विनोद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए।

किसान नाथूराम का कहना है कि 15 बीघा आलू की फसल पशुओं ने नष्ट कर दी है। बताया कि कर्जा लेकर आलू की फसल की बुवाई की थी। कोई सुनने को तैयार नहीं है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। इसके कारण आज पशुओं को बंद करने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि 15 जनवरी तक पशुओं का कोई भी इंतजाम नहीं किया तो फिर से पशुओं को बंद कर आंदोलन को बाध्य होंगे।

बसपा के विधानसभा इकाई अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सुमन ने प्रशासन से आवारा जानवरों के लिए गोशाला बनवाने की मांग की। एसओ फरिहा विनोद कुमार का कहना है कि राजस्व निरीक्षक, बीडीओ के पहुंचने पर ग्रामीण मान गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें