फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौट रहे आयुद्य कर्मचारी से ऑटो चालक ने की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। आयुद्य उपष्कर निर्माणी के जरूरी सैंपल लेकर दिल्ली से लौट रहे एक कर्मचारी को आगरा रामबाग से टूंडला के लिए ऑटो चालक ने बैठाकर रास्ते में लूट लिया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती-पत्र दिया।
विज्ञापन


नगर के सूर्य नगर निवासी मनोज कुमार आयुद्य उपस्कर निर्माणी हजरतपुर में कर्मचारी है। वह विगत 28 दिसंबर को रक्षा मंत्रालय के जरूरी सैंपल लेकर दिल्ली गया था। वहां से बुधवार रात रोडवेज बस से आगरा पहुंचा और रामबाग चौराहा पर उतर गया।

इसी दौरान एक ऑटो चालक आया और टूंडला तक के 20 रुपये लेने की बात कहकर ऑटो में बैठा लिया। इसके बाद उसने अपने कुछ साथियों को सवारी बता कर बैठा लिया।

फिरोजाबाद हाईवे से उसने भागूपुर रोड पर ऑटो मोड़ दिया तथा मारपीट कर बैग जिसमें सरकारी कागज, कपडे़, एटीएम, आधार कार्ड, कैंटीन कार्ड, परमानेंट कार्ड थे और जेब में रखे एक हजार रुपये, मोबाइल लूट ले गए।
विज्ञापन


वहां से वह किसी तरह टूंडला चौराहा तक पहुंचा यहां से पुलिस की सहायता से वहां तक गया, परंतु पुलिस ने घटनास्थल क्षेत्र से बाहर का बताकर कोई सहायता नहीं की। बाद में उसे एत्माद्दौला पुलिस के पास भेज दिया गया। जहां सीसीटीवी फुटेज में ऑटो दिखने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी स्थित गली कीलीखाना निवासी नौशाद कुरैशी बुधवार रात एक बजे ट्रेन से टूंडला स्टेशन पर उतरे थे। आगरा जाने के लिए वह स्टेशन से बाहर आए तो वहां एक ऑटो जो आगरा जाने की आवाज लगा रहा था। उसमें सवार हो गए।

एफएच मेडिकल कालेज से पूर्व ऑटो चालक ने जबरन छितरई मार्ग पर ऑटो मोड़ दिया तथा चालक, यात्री के रूप में बैठे उसके साथियों ने उसे पीटा। इसके बाद उससे दो हजार रुपये, मोबाइल लूट लिया। मामले में उसने टूंडला, फिर एत्मादपुर में रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया। बाद में लूट का घटना स्थल पचोखरा बताने पर वहां तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें