कोसीकलां (मथुरा)। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सोमवार को कोटवन-नवीपुर औद्योगिक क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। औद्योगिक इकाईयों को 24 घंटे बिजली के लिए 132 केवीए विद्युत उप संस्थान की आधारशिला रखी। इससे संपूर्ण क्षेत्र में औद्योगिक विकास को और गति मिलेगी।
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि 32.28 करोड़ रुपये की लागत से 25 किलोमीटर लाइन के साथ बनेगा। उन्होंने कहा कि 50 वर्षों तक जिले की विद्युत व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए संकल्पित हैं। बताया कि यह उपकेंद्र जनवरी 2020 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इससे औद्योगिक इकाईयों को 24 घंटे विद्युत की आपूर्ति की जाएगी।
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि सौभाग्यशाली मथुरा में 1170 करोड़ रुपये के व्यय से 2212 नए ट्रांसफार्मर लगाने, 33/11 केवी क्षमता के 3 उप केंद्र बनवाने, 313 किलोमीटर की नई एचटी लाइन व 56 किलोमीटर की नई एलटी लाइन बनाने का काम हो रहा है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मांट व वृंदावन में 220 केवी सौंख रोड, कोसीकलां व फरह में 132 केवी के कुल पांच उपकेंद्र निर्माणाधीन हैं।
एसई विनोद गंगवार, एक्सईएन एनपी सिंह, एसडीओ सर्वज्ञराम, जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिकरवार, रघुवर सिंह तोमर, तरुण सेठ, रतन बैनीवाल, देवेंद्र शर्मा, नरेश चौधरी, धर्मवीर शर्मा आदि थे।