फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय का भीड़ मैनेजमेंट फेल, घंटों लाइन में खड़े रहे छात्र

Tue, 27 Nov 2018 02:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विवि में मार्कशीट प्रमाणित कराने के इंतजार में खड़े छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों की समस्याओं को दूर नहीं कर पा रहा है। दूरदराज से आने वाले छात्रों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। इसके चलते कई छात्रों की समस्या अधिकारी भी नहीं सुन पाते।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में रोजाना 400 से 500 छात्र मार्कशीट में गड़बड़ी, मार्कशीट न मिलने, माइग्रेशन, डिग्री समेत अन्य समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। छात्रों की भीड़ को देखते हुए इनके लिए अलग-अलग काउंटर बनाकर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अभी दो काउंटरों पर ही कार्य हो रहा है, जिसके चलते छात्रों की लंबी लाइन लगी हुई है। सबसे ज्यादा दिक्कत छात्राओं को हो रही है।

घंटों लाइन में लगने के बाद भी उनका नंबर नहीं आ पाता, ऐसे में वह अगले दिन फिर आने को मजबूर होती हैं। अलीगढ़ से आईं सीमा वार्ष्णेय का कहना है कि उनकी बीएड की मार्कशीट नहीं मिली है, इसके लिए वह कई बार प्रार्थना पत्र दे चुकी हैं। भीड़ अधिक होने पर परेशानी और बढ़ जाती है। पीआरओ डॉ. गिरिजाशंकर शर्मा का कहना है कि छात्रों की सुनवाई जल्द हो जाए इसके लिए और काउंटर खोलने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें