फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पूर्व प्रधान सहित दो की मौत, आठ घायल

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा/मिरहची/अलीगंज। अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में पूर्व प्रधान सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों को परिजन और राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि पुलिस ने शव का पंचनामा भर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस रोडवेज बस सहित अन्य वाहनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के आगरा रोड से पैदल गुजर रहे युवक को रोडवेज बस ने चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौत हो गई। थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव रसीदपुर खालसा निवासी प्रमोद (40) पुत्र अजब सिंह देर रात अपने साले की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। उसी समय देर रात करीब दो बजे वह पैदल सड़क पार कर रहा था। उसी समय रोडवेज बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। इससे ऑटो सवार धनपाल (55) पुत्र मिहीलाल निवासी वीरपुर थाना मिरहची उसके नीचे दबकर घायल हो गया। जिसे राहगीरों ने मिरहची अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान ग्रामीण की मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों ने मिरहची पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही ऑटो सवार तीन लोग हल्के फुल्के घायल हो गए थे। इसके अलावा मलावन क्षेत्र में ट्रक और अलीगंज क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। थाना मलावन क्षेत्र के गांव सोहार समीप से ट्रक गुजर रहा था। उसी समय ट्रक अचानक पलट गया। इससे ट्रक सवार छोटू पुत्र प्रकाश, सुभाष और रजनी पत्नी छोटू निवासी जमलापुर घायल हो गए। दूसरी तरफ अलीगंज फायर स्टेशन समीप ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिसके नीचे दबकर रघुराज पुत्र ओमकार, संजीव पुत्र जवाहरलाल, मुकेश पुत्र राम ललित, गोविंद पुत्र जगदीश, बांवी पुत्र बदन सिंह निवासी नगला उधमपुर थाना शमसाबाद फर्रुखाबाद घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें