फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया न चुकाने पर 12 कंपनियों के खाते कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वाणिज्य कर बकाया न चुकाने पर एसडीएम सदर ने 12 कंपनियों के खाते कुर्क कर लिये, जिससे कंपनी संचालकों में खलबली मच र्गई। वहीं दो लोगों की अचल संपत्ति को भी अटैच करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह ने बताया कि सदर तहसील के अंतर्गत 12 कंपनियों पर वाणिज्य कर विभाग का देय बकाया चल रहा था। कोर्ट के माध्यम से कई बार नोटिस भेजे गए, परंतु कंपनियों ने बकाया जमा नहीं कराया।

उन्होंने बताया कि वाणिज्य कर विभाग का देय जमा न करने पर मैसर्स गौरांग एंटर प्राइजेज विमल जैन मार्केट, गौरीशंकर ट्रेडिंग कंपनी सुहागनगर, बजरंग बली ईंट उद्योग नगला फतेह, शांती ग्लास डेकोरेटर्स इंडस्ट्रियल स्टेट, अमन ट्रेडर्स नई बस्ती, मां वैष्णो हैंडीक्राफ्टस, अजय एजेंसी महावीर नगर, फिरोजाबाद सिरेमिक प्राइ. लि. इंडस्ट्रियल स्टेट, राजेश एंड कंपनी गल्ला मंडी, ओम र्साइं एंटरप्राइजेज मोहल्ला चौबान, जय बजरंग बैग्ल़िस स्टोर हनुमान रोड तथा ए. तिरुपति एंटर प्राइजेज प्रभात कंपाउंड फिरोजाबाद के खाते कुर्क किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सुल्तान सिंह निवासी लढूपुर चकरपुर तथा जंगपाल निवासी जमालपुर फिरोजाबाद की अचल संपत्ति अटैच किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें