फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौआटांडा के तालाब के किनारे मिला जिंदा मोर्टार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। बेवर थाना क्षेत्र के गांव कौआटांडा में तालाब के किनारे जिंदा मोर्टार मिला है। यह यहां कैसे पहुंचा पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। वहीं एसपी ने आर्मी हेडक्वार्टर के साथ ही आला अधिकारियों को सूचना भेजी है। बरामद मोर्टार की पुष्टि क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने की है।
विज्ञापन


गांव कौआटांडा स्थित तालाब में शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे गांव के युवक मछली पकड़ रहे थे। तभी एक युवक को तालाब किनारे लोहे की कोई वस्तु दिखाई दी। उसने इसकी जानकारी अन्य युवाओं को दी। युवकों ने मोर्टार को तालाब से बाहर निकाल लिया और उसे जमीन पर पटकने लगे। दोपहर बाद सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस गांव पहुंची और बरामद वस्तु के बारे में जानकारी जुटाई। मौके पर कुछ पूर्व सैनिकों को बुलाया गया, जिन्होंने पुलिस को बताया कि बरामद वस्तु मोर्टार है। मोर्टार जिंदा बताया गया है।

पुलिस ने खेत में दबाया
मोर्टार की पुष्टि होने के बाद थाना पुलिस ने मामले की सूचना आला अफसरों को दी। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से मोर्टार को खेत में गड्ढा करके दबा दिया गया। साथ ही पिकेट तैनात की गई है। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर मोर्टार तालाब में कैसे पहुंचा।
विज्ञापन


कौआटांडा में मोर्टार जैसी वस्तु मिली है। सूचना आर्मी हेडक्वार्टर के साथ ही उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। जांच के बाद ही पुष्टि होगी कि बरामद वस्तु मोर्टार है या कुछ और।
विज्ञापन

अजय शंकर राय, एसपी मैनपुरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें