फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कॉलेजों पर होगी बीएड परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। 22 सितंबर से शुरू होने वाली बीएड सत्र 2016 और 2017 की परीक्षा के लिए जनपद में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों को नोडल केंद्र बनाया गया है। इन पर 54 कॉलेजों के 3800 परीक्षार्थी भाग लेंगे। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की वर्ष 2016 द्वितीय वर्ष और 2017 प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 22 सितंबर से शुरू होने जा रही हैं।
विज्ञापन


इन परीक्षाओं के लिए जनपद में श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज मैनपुरी, आरसी महिला डिग्री कॉलेज मैनपुरी और नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन परीक्षा केंद्रों पर 22 सितंबर से परीक्षाएं होनी हैं। परीक्षा केंद्र घोषित होने के बाद जनपद में परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि कई परीक्षार्थियों को अभी तक प्रवेश पत्र नहीं मिल सके हैं। प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी किए गए हैं। परीक्षा में 3800 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना है। तीनों परीक्षा केंद्र का नोडल प्रभारी प्राचार्य को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें