फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चराने गई वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

विज्ञापन
Lady beating
विज्ञापन
एटा। पशु चराने गई वृद्ध महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। परिजनों को शव हाथ पांव बंधी हुई हालत में पड़ा हुआ मिला। घर के लोगों ने वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म होने की भी आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना जसथपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी 80 वर्षीय वृद्ध महिला घर से दोपहर को पशु चराने के लिए खेत पर गई थी। देर शाम तक महिला घर लौटकर नहीं पहुंची। जबकि जानकारी महिला के घर पहुंच गए। इसे देख परिजनों में किसी भी अनहोनी घटना की आशंका हुई और उन्होंने महिला की खेतों पर तलाश शुरू कर दी। देर रात तक परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर महिला की तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने महिला की सुबह को तलाश की तो उसके खेत में ही महिला का शव हाथ पांव बंधी हुई हालत में पड़ा मिला। साथ ही महिला के गले में भी रस्सी बंधी हुई थी। इसकी जानकारी लोगों ने जसरथपुर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने वृद्ध महिला के साथ सामूहिक दुराचार होने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें