फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर टीम ने एसआर बुलियन के प्रतिष्ठान को फिर खंगाला

विज्ञापन
डेमो - फोटो : self
विज्ञापन
मथुरा। बुलियन कारोबारी के यहां पूर्व में हुई सर्वे की कार्रवाई के बाद सील किए गए प्रतिष्ठान की जांच करने सोमवार को आयकर की टीम फिर से पहुंची। आयकर विभाग की टीम के आने की सूचना के बाद चौक का सराफा बाजार बंद रहा।
विज्ञापन


विदित हो कि पिछले माह बुलियन कारोबारी आरएस बुलियन के ब्रजवासी कांपलेक्स स्थित प्रतिष्ठान पर आगरा आयकर विभाग की टीम ने सर्वे की कार्रवाई की थी। टीम ने ब्रजवासी कांपलेक्स स्थित बुलियन कारोबारी के प्रतिष्ठान व ब्रजवासी वोल्ट स्थित लॉकर को सील कर दिया था।

सोमवार को आगरा आयकर विभाग की टीम ब्रजवासी कांपलेक्स पहुंची। टीम ने बुलियन कारोबारी के प्रतिष्ठान की सील को खोलकर अपनी कार्रवाई की। आयकर विभाग की टीम के आने की सूचना मिलने के बाद चौकबाजार का सराफा कारोबार बंद रहा। सराफ कारोबार से जुड़े लोग अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर इधर-उधर हो गए। देर शाम तक टीम जांच पड़ताल में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें