फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ चालक परिचालकों को लुक आउट नोटिस

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। बिना बताए ड्यूटी से नदारद रहने वाले नौ चालक और परिचालकों को मथुरा डिपो के एआरएम अक्षय कुमार ने लुक आउट नोटिस जारी करते हुए 48 घंटे में उपस्थित होने का समय दिया है। इस समय में उपस्थित न होने पर संविदा समाप्त की जाएगी।
विज्ञापन


रोडवेज की टिकटों में फर्जीबाड़े का खुलासा होने पर हरकत में आए मथुरा डिपो के एआरएम अक्षय कुमार ने चालक-परिचालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को एआरएम अक्षय कुमार ने नौ चालक और परिचालकों को लुक आउट नोटिस जारी किया है। इन सभी को मंगलवार को ड्यूटी पर उपस्थित होने का अल्टीमेटम दिया है।

इस समय में न पहुंचने वाले सभी चालक और परिचालकों की संविदा समाप्त की जाएगी। एआरएम अक्षय कुमार ने बताया कि

चालक राजेश कुमार, कृष्ण कुमार, रामवीर सिंह, मोहर सिंह, परिचालक जितेंद्र सिंह, वीरम सिंह, भोलाशंकर, योगेंद्र सिंह और भरत सिंह को नोटिस जारी किया गया है। कोई 14 अगस्त या फिर कोई 23 अगस्त से नदारद हैं। एआरएम ने बताया कि इन चालक-परिचालकों के नदारद रहने से राजस्व का घाटा हो रहा था, वहीं अनुशासनहीनता भी सामने आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें